April 20, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगमनोरंजन

Allu Arjun Arrested : गिरफ्तार हुए ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन, महिला की मौत से जुड़ा है मामला

Allu Arjun Arrested : संध्या थिएटर में मची भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में हैदराबाद पुलिस ने आज 13 दिसंबर को हिरासत में ले लिया है..

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Allu Arjun Arrested : हैदराबाद : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में हैदराबाद पुलिस ने आज 13 दिसंबर को हिरासत में ले लिया है. फिल्म ‘पुष्पा 2’ के पेड प्रीव्यू के दौरान अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर पहुंचे थे, जहां एक्टर को देख फैंस बेकाबू हो गये थे और जिसके चलते फैमिली संग फिल्म देखने आई एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था.

बता दें, महिला अपने पति और बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंची थीं. वहीं, इस केस के लिए अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया था. पुष्पा 2 बीती 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और 4 दिसंबर की रात को फिल्म के पेड प्रीव्यू हुए थे.

क्या हुआ था घटनास्थल पर ?

वहीं, पेड प्रीव्यू पर अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर अपने फैंस से मिलने पहुंचे थे. वहीं, जब अल्लू अर्जुन के फैंस को पता चला कि एक्टर संध्या थिएटर आ रहे हैं तो वहां फैंस का सैलाब आ गया. इधर, अल्लू अर्जुन के अपनी काल रंग की चमचमाती कार की छत से फैंस को अपनी झलक दिखला रहे थे. वहीं, फैंस की बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने लाठियां बरसायी तो इस महिला की भगदड़ के चलने मौत हो गई थी. यह मामला बीती 4 दिसंबर का है.


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close