June 12, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए करें आवेदन, जानें कब है लास्ट डेट

Prime Minister's National Child Award 2025: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Prime Minister’s National Child Award 2025: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पुरस्कार को पाने के लिए 5 से 18 वर्ष के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। बता दें कि यह पुरस्कार बच्चों को उनके शिक्षा कला, संस्कृति, समाज सेवा और नावाचार के क्षेत्र में अद्वितीय उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार भारत में बच्चों को दिया जाने वाला सबसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार सम्मान कुल 7 श्रेणियों उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

इन श्रेणियों में उपलब्धियों के लिए मिलता है सम्मान

  1. बहादुरी
  2. कला और संस्कृति
  3. पर्यावरण
  4. नवाचार
  5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  6. सामाजिक सेवा
  7. खेल

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

आवेदन से पहले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://awards.gov.in/ पर जाएं।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन बटन के लिंक पर क्लिक करें।
तीसरे चरण में आपको चुनना होगा कि आप व्यक्ति या संगठन का चुनाव करना होगा।
इसके बाद आधार कार्ड, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारी आपको भरनी होगी।
इसके बाद अगर आप किसी संगठन से हैं तो आपको टाइप ऑफ ऑर्गनाइजेशन, आधिकारिक व्यक्ति के आधार कार्ड, जन्मतिथि संबंधित अन्य जानकारियां साझा करनी होगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close