April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal 09 March 2025 : आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, जानें क्या कहता है सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 09 March 2025 : आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, जानें क्या कहता है सभी राशियों का राशिफल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मेष राशि- रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। शनि देव को प्रणाम करें।

वृषभ राशि- भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की भी स्थिति मध्यम है लेकिन व्यापार अच्छा है। धन का आवक बढ़ेगा। कुटम्बों में वृद्धि होगी। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- आप में रोब और रुआब बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ऊर्जावान बने रहेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- ऊर्जा में कमी रहेगी। प्रेम और संतान में दूरी रहेगी। व्यापार दृष्टिकोण से मध्यम समय रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्रोत से भी पैसे आएंगे। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- राजनीतिक लाभ होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- प्रेमी- प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रु नतमस्तक होंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- क्रोध पर काबू रखें। भावुकता पे काबू रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की बढ़ोतरी होगी। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। बस कलह से बचें। लाल वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close