April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशप्रदेशब्रेकिंग

Muzaffarpur Latest Crime News : सूटकेस में ​मिला 3 साल की बच्ची का शव, मां भी लापता, मचा हड़कंप

Muzaffarpur Latest Crime News : मुजफ्फरपुर से हैरान करने वाला मामला, एक 3 साल की बच्ची का शव सूटकेस में मिलने से हड़कंप मच गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Muzaffarpur Latest Crime News : मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 3 साल की बच्ची का शव सूटकेस में मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी मां के साथ अपनी मौसी की बर्थडे पार्टी में गई थी।

क्या है पूरा मामला?

मामला निराला निकेतन मार्ग का है। यहां 3 साल की बच्ची का शव सूटकेस में बंद मिला। बच्ची अपनी मां के साथ मौसी की बर्थडे पार्टी में गई थी। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में बंद करके फेंका गया है। हैरानी की बात ये भी है कि बच्ची की मां लापता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बच्ची की पहचान मिस्टी के रूप में हुई है। बच्ची की मां काजल अभी तक लापता है। स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि काजल घर से अपनी पुत्री मिस्टी को लेकर अपने बहन के घर शुक्रवार को बर्थडे पार्टी के लिए निकली थी। शनिवार को स्थानीय लोगों ने झाड़ी में लाल रंग के सूटकेस को देखा। नजदीक से देखने पर बच्ची का शव दिखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस को खोलकर देखा तो दंग रह गए। सूटकेस के अंदर बच्ची का शव था। शव की सूचना पर बच्ची के पिता ने मौके पर पहुंचकर पहचान की। परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्ची की हत्या कर शव को फेंका गया है। बच्ची के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

वार्ड पार्षद इकबाल हुसैन ने बताया की एक बच्ची का सूटकेस में बंद शव मिलने की सूचना मिली है। मां का मोबाइल बंद है और गायब है। पिता ने गायब मां के लिए लिखित आवेदन दिया था। पुलिस जांच कर ही रही थी कि शव झाड़ी में लाल रंग के सूटकेस में बंद मिला।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close