PM Modi in Karakat : काराकाट: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के नेताओं के द्वारा चुनाव प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है। इस बीच पीएम मोदी भी हर दिन चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच आज शनिवार को पीएम मोदी काराकाट पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने यहां पर कहा कि ‘लोकसभा चुनाव के आज 6 चरण पूरे हो जाएंगे और 4 जून को 400 पार हो जाएगा। इस चुनाव में मैं भारत के हर कोने में गया हूं, लेकिन बिहार के लोगों में राजनीति का आंकलन करने का सामर्थ्य अद्भुत है। बिहार के लोग इन चीजों में पक्के होते हैं कि वे कभी भी वोट डालने से पहले 50 बार सोचते हैं कि मेरा वोट बेकार तो नहीं जाएगा ना। वो सोचते हैं जिसकी सरकार बनना पक्का है वोट तो उसी को डालूंगा। बिहार निर्णायक होता है और इसलिए मुझे पक्का भरोसा कि बिहार के लोग इस बार वोट डालकरके प्रधानमंत्री भी पक्का कर लेंगे।’
पीएम मोदी ने कहा कि ‘चार जून की शाम होते होते बिहार में एक और काम होगा। आरजेडी वाले कहेंगे कि कांग्रेस ने लुटिया डुबो दी। एक-दूसरे के कपड़े फाड़ना शुरू करेंगे। दूसरा ये कि कांग्रेस का शाही परिवार पराजय का ठीकरा खरगे जी के सिर पर फोड़ करके विदेश में छुट्टियां मनाने चला जाएगा और खरगे जी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सहते सहते थक जाएंगे। कांग्रेस-आरजेडी और इंडी गठबंधन को देश बार-बार नकार चुका है। इनके पास विजन नहीं है, इनके पास सिर्फ कन्फ्यूजन है। इनके पास हैसला नहीं है, सिर्फ हताशा भरी पड़ी है। इनके पास नीति नहीं है, निर्णय लेने की छमता नहीं है। ये सिर्फ नाकारापन लेकर जी रहे हैं। दशकों तक इनकी पूरी राजनीति डरो और डराओ के मंत्र पर चली है। लेकिन मोदी ने इनके डर के गुब्बारे को फोड़ दिया है। हालत तो ये है कि मोदी उनके डर को भी डराता है।’
मोदी ने सेना को कहा- जाओ घर में घुस करके मारो
पीएम मोदी ने कहा कि ‘ये इंडी गठबंधन वाले देश को 70 साल से डराते थे कि अयोध्या में अगर राम मंदिर बना तो देश में बवाल हो जाएगा। आज रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हैं, कोई बवाल हुआ क्या? ये कहते थे कि जम्मू-कश्मीर से 370 हटा तो ये पाकिस्तान में चले जाएंगे, आग लग जाएगी, देश में बम धमाके होंगे। तरह-तरह से डराया, लेकिन मोदी ना इनकी धमकियों से डरा और ना रुका है। 370 हटा कि नहीं हटा? मुझे बताइये कहीं आग लगी क्या, कोई पाकिस्तान गया क्या, देश में बम धमाके हुए क्या। ये डरपोक कांग्रेस और डरपोक आरजेडी वाले कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है इनसे डरो। इसलिए पाकिस्तान के आतंकी जब चाहे भारत पर हमला करके चले जाते थे। मोदी इनकी तरह डरता नहीं है। मोदी ने सेना को कहा कि जाओ घर में घुस करके मारो। आज पाकिस्तान कुछ करने से पहले 100 बार सोचता है।’




