July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Weather Update Today: कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान, झमाझम बरसेंगे बदरा, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Update Today: मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक आज कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Update Today: नई दिल्लीः दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गुलाबी ठंड पड़ रही है। जबकि दक्षिण भारत और पुर्वोत्तर के राज्यों में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक आज कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान

दक्षिण भारत के कई राज्यों में 15-19 अक्टूबर के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और माहे में इस दौरान मौसम का यही मिजाज देखने को मिलेगा।कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 16 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। जबकि लक्षद्वीप में 17 और 18 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।

 तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी वर्षा की संभावना

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश होने, तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना जताई है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान, कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी और तेनकासी जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

भारत के अन्य राज्यों में बारिश का अलर्ट

कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 15 से 17 अक्टूबर के बीच गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में आज यानी 15 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 16 और 17 अक्टूबर को बारिश का पुर्वानुमान है। ओडिशा में 15 अक्टूबर को गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश 

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश हो सकती है। यहां पर पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश हो रही है। इसलिए तापमान काफी गिर गया है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। सुबह और शाम ठंड का असर साफ तौर पर दिखने लगा है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बुधवार को आसमान साफ ​​रहने और न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 19 और 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close