भोपाल: MP Weather Latest Update : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तरी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं ने गर्मी के तीखे तेवर नरम कर दिए हैं। सुबह से ही राजधानी में ठंडी हवाएं चल रही हैं जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में शीतलहर जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं 10.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं।
भोपाल में तापमान में गिरावट के मुख्य वजह है की उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर भोपाल के मौसम पर दिखने लगा है। ठंडी हवाओं के चलते राजधानी का तापमान 10 घंटे में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। आने वाले तीन दिनों तक हल्की ठंडक बनी रहने की संभावना है। इस समय लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। आगामी 2 से 3 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी मौसम ने करवट ली है। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे एक बार फिर लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। शहर में रात के तापमान में गिरावट आने से लोगों को हल्की ठंडक महसूस हुई। दिन के तापमान में भी 4.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हवा की गति 10 से 12 किमी प्रति घंटे तक बनी हुई है, जिससे गर्मी से राहत मिल रही है। पाकिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते यह बदलाव आया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की ठंडक बनी रह सकती है




