September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

CG News: नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ा धमाका, CRPF के 2 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

CG Naxalite IED Blast News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक बड़े अभियान के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

CG Naxalite IED Blast News: रायपुर। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक बड़े अभियान के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए एक IED विस्फोट की चपेट में आने से CRPF की 209 कोबरा (CoBRA) बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों में से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना छोटा नगरा थाना क्षेत्र के चदरी डेरा गांव के पास की है। जिला पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त टीम इस उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के कैडरों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों के पैर नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए प्रेशर आईईडी पर पड़ गए, जिससे जोरदार धमाका हुआ।

घायल जवान एयरलिफ्ट कर रांची भेजे गए

धमाके के तुरंत बाद घायल जवानों को जंगल से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए रांची एयरलिफ्ट किया गया है। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बल फिलहाल बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर रहे हैं और खतरे से बाहर निकलने की कोशिश की जा रही है।

इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और कॉम्बिंग ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हाल के दिनों में मिली सफलताओं से बौखलाए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जगह-जगह आईईडी बिछाए हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि वे बिना वजह जंगल के अंदरूनी हिस्सों में न जाएं और किसी भी संदिग्ध वस्तु या हलचल दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close