April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्म

5 January 2026 Rashifal: सोमवार के दिन विश्वकुंभ योग और पुष्य नक्षत्र का संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल

5 January 2026 Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

5 January 2026 Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज रात 10 बजकर 47 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 25 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज हम बात करेंगे उन लोगों की जिनका जन्म सुबह 5 से 7 बजे के बीच हुआ है। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है

मेष राशि- नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, जो लोग विवाहित हैं। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना और नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि- थोड़ा डिस्टर्बेंस बना रहेगा। शत्रु थोड़ा एक्टिव रहेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान पर ठेस न पहुंचे इस बात का ध्यान रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु पास रखिए।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शुभ संकेत दिख रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- अपनों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति सुधर चुकी है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- सौम्यता और आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान से थोड़ी दूरी है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा क्योंकि सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close