September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमब्रेकिंगमध्यप्रदेश

इंदौर में एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 14.9 ग्राम ड्रग्स और इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की जानकारी एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने दी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

इंदौर: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। विभिन्न जिलों में पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की जानकारी एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने दी।

चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 14.9 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब खान और साहिद अली शाह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चंदन नगर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

करीब ढाई लाख रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद

पुलिस के मुताबिक, बरामद 14.9 ग्राम एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त किया गया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ड्रग्स आरोपियों तक कहां से पहुंची थी और इसकी सप्लाई आगे किन लोगों तक की जानी थी।

सप्लाई नेटवर्क की भी जांच

पुलिस के मुताबिक, मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के दौरान जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close