July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

Weather Update: इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर में मौसम का ताजा हाल

Today Weather Update: उत्तर भारत में सर्दियां का आगमान हो चुका है। दिल्ली समेत कई राज्यों के तापमान में लगातार धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Today Weather Update: नई दिल्लीः उत्तर भारत में सर्दियां का आगमान हो चुका है। दिल्ली समेत कई राज्यों के तापमान में लगातार धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से सुबह और रात में ठंडक का एहसास हो रहा है। वहीं, दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं। गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश हुई है।

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले सप्ताह में पूरे दक्षिण भारत में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है और अगले 24 घंटे के दौरान केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 17 से 22 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और माहे में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश हो सकती है।

गुजरात में झमाझम बारिश

वहीं, 18 से 20 अक्टूबर के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बरसात होगी। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, गुजरात के वलसाड जिले में गुरुवार को बारिश हुई। वलसाड जिले के धरमपुर में तेज हवाएं के साथ भारी बारिश हुई। बारिश के चलते कई इलाके में पेड़ गिर गए और बिजली के खंबे को नुकसान के चलते बत्ती गुल हो गई।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

इस बीच,दिल्ली-एनसीआर में 18 अक्टूबर तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 19 और 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन ‘खराब’ श्रेणी में रही। दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 245 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

मानसून की हुई विदाई

रिमझिम फुहारों से देश के पूरे हिस्से को भिगोने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 अक्टूबर की सामान्य तिथि के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को पूरे देश से वापस चला गया। मौसम   विभाग ने बताया कि इसी समय पूर्वोत्तर मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे में दस्तक दे चुका है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close