April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलदेशप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Weather Update : मानसून ने दी दस्तक, हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

Weather Update : देश में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Update : नई दिल्ली। देश में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुामान है। अगले पांच दिनों में महाराष्ट्र और तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक,केरल में भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने शनिवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ तटीय आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों और मुंबई और तेलंगाना सहित महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है।

केरल के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट अलर्ट जारी

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लगातार जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावाना जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। आईएमडी के अनुसार, पथनमथिट्टा के दक्षिणी जिले और कोझिकोड वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के उत्तरी जिलों को दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम एजेंसी ने राज्य के आठ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है, जिसमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्णाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री

महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के साथ ही मुंबई के लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 6 जून को मानसून महाराष्ट्र के कोंकण पहुंच चुका है और अगले चार दिन में पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। मुंबई में 9-10 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलने में थोड़ा समय है। यहां जून के महीने के अंत तक मानसून पहुंच सकता है। 25 से 30 जून के बीच दिल्ली में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश में 15 तक मानूसन होगा सक्रिय

MP के लोगों के लिए अभी बारिश के लिए इंतजार करना होगा। हालांकि लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूरी मिली है। रात के तापमान भी गिरावट दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश में 15 जून तक मानसून सक्रिय हो सकता है। मध्य प्रदेश में 8 और 9 जून को कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close