June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: कोरबा में पेड़ की डाल गिरने से 3 दोस्तों की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Weather Changes in Chhattisgarh News: कोरबा। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दोपहर तेज धूप के बाद शाम को रायगढ़, बिलासपुर समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। वहीं कोरबा जिले में तेज आंधी-तूफान के बीच बड़ी घटना घटी। बारिश से बचने तीन लोग पेड़ के नीचे रुके हुए थे, जहां पेड़ का एक बड़ा डाल गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना पाली थाना क्षेत्र के चोरका दांड गांव की है।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में शिवराम टेकाम 14 वर्षीय, कमलेश बड़ा 18 वर्षीय और दिनेश तिर्की 17 वर्षीय की मौत हुई है। तीनों दोस्त थे और चोरका दांड गांव के ही रहने वाले थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोक कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिलासपुर : बारिश से मिली राहत, कई इलाकों में ब्लैकआउट
बिलासपुर। नवतपा की भीषण गर्मी के बीच शनिवार शाम बिलासपुर में मौसम ने अचानक करवट ली। शहर और आसपास के क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। बारिश ने जहां गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं दूसरी ओर बिजली व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी। बारिश शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बारिश के दौरान हुए ब्लैकआउट ने एक बार फिर विद्युत विभाग की तैयारियों और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रायगढ़ : बारिश से सड़कों पर भरा पानी, शहर में बिजली बंद
रायगढ़ में तपती गर्मी और गर्म हवाओं के बाद शाम को मौसम ने लोगों को राहत दी। तेज आंधी तूफान के बाद शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। आंधी तूफान से शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। पिछले तीन घंटे से बिजली गुल है। वहीं सुभाष चौक में बड़ा होर्डिंग सड़क पर गिरा, कई लोग बाल-बाल बचे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close