Mysterious incident of Gwalior : रात के अंधेरे में घर के बाहर मर्दों को बुलाती है अनजान महिला! डोर बेल बजाकर करने लगती अजीबो-गरीब हरकत, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
Mysterious incident of Gwalior : ग्वालियर के चंदन नगर में एक अज्ञात महिला के ख़ौफ के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Mysterious incident of Gwalior : ग्वालियर। ग्वालियर के चंदन नगर में एक अज्ञात महिला के ख़ौफ के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। अज्ञात महिला देर रात घरो के बाहर दस्तक देकर दहशत फैला रही है। घरो के दरवाजे की घंटी बजाकर रो रोने की आवाज़ निकालती है। यहां अज्ञात महिला एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। क्षेत्रवासियो का कहना है यहां महिला अकेली नहीं है इसकी एक पूरी गैंग है जो कभी भी क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती है। जिसकी लिखित शिकायत थाने में क्षेत्रवासियो ने की है। वही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
ग्वालियर थाना क्षेत्र के चंदन नगर में इस वक्त दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों के चेहरे पर यहां दहशत साफ देखी जा सकती है। यहां अज्ञात महिला सूट पहने देर रात के 1 बजे के बाद बाहर निकलती है घरों को टारगेट कर अज्ञात महिला घर पर दस्तक देती है और दरवाजे की घंटी बजती है। जब कोई घंटी की आवाज को सुन दरवाजा नहीं खुलता तो अलग-अलग आवाज निकाल कर चिल्लाती है और रोती है। अज्ञात महिला ने एक नहीं दो नहीं तीन नहीं उस क्षेत्र में चार स्व पांच घरों को टारगेट कर चुकी है। इस क्षेत्र में लगे एक घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे में महिला हरकत करते हुए कैद हुई है।
कौन है वो महिला?
क्षेत्रवासियों कहना है कि चार-पांच दिन से इस महिला की हरकत के चलते उनकी रात की नींद उड़ गई है। जिस तरह से महिला हरकत करती है उससे लगता है कि इस महिला का गैंग सक्रिय है और अपने पास पिस्टल भी रखती है। जो क्षेत्र में अपने गैंग के साथ मिलकर कभी भी किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती है। चार-पांच दिन से दहशत में जी रहे क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत एकजुट होकर थाने में की है शिकायत के साथ-साथ महिला के सीटीटीवी फुटेज भी पुलिस को थमाए हैं। क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई है कि अगर इसे जल्द नहीं पकड़ा गया तो क्षेत्र में बड़ी घटना भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्रवासियों की शिकायत और उनके द्वारा दिए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया जाएगा।




