June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

14 जनवरी को झारखंड BJP अध्यक्ष का चुनाव, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का नाम रेस में सबसे आगे

Jharkhand BJP President: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी 14 जनवरी को अपने नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Jharkhand BJP President: रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी 14 जनवरी को अपने नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगी, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 13 जनवरी को पूरी की जाएगी। इस दौड़ में पार्टी के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का नाम सबसे आगे चल रहा है। वर्तमान में यह जिम्मेदारी बाबूलाल मरांडी संभाल रहे हैं, जो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

झारखंड बीजेपी की ओर से जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। शाम 5 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे नए अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान भी कराया जाएगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close