Helicopter went out of control in Kedarnath : केदारनाथ में एक प्राइवेट कंपनी के हेलीकॉप्टर को तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपात स्थिति में हेलीपैड से कुछ ही मीटर की दूरी पर उतारना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को खरोंच तक नहीं आई और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में 6 श्रद्धालुओं समेत कुल 7 लोग सवार थे। क्रिस्टल एवियेशन कंपनी के इस हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी और सोनप्रयाग के बीच शेरसी हेलीपैड से उड़ान भरी थी, और तकनीकी खामी के बावजूद पायलट की सूझबूझ की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से रह गया।
शुक्रवार सुबह 7 बजे की है घटना
एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और श्रद्धालुओं को भगवान केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे की है जब क्रिस्टल एवियेशन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी और सोनप्रयाग के बीच शेरसी हेलीपैड से उड़ान भरी थी। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इसी बीच, तकनीकी खामी की जानकारी मिलते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पर आपात स्थिति में उतारा।
A Leonardo A119 Koala helicopter owned by Kestrel Aviation, Callsign VT-CLR, lost control at about 0700h today morning as it approached the Kedarnath Helipad for landing in Uttarakhand.
It was a miraculous escape for the crew and the six passengers onboard the helicopter.
The… pic.twitter.com/9oMEUhDtZY— Ashok Bijalwan अशोक बिजल्वाण 🇮🇳 (@AshTheWiz) May 24, 2024
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी की जानकारी मिलने के बाद भी पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया और हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में सुरक्षित उतार लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और सभी को बाबा केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं। गहरवार ने कहा कि हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है। बता दें कि इन दिनों चार धाम यात्रा के तहत तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें




