August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

धर्मब्रेकिंग

Vastu Tips : कर्ज से मुक्ति पाने के लिए अपनाएं वास्तु के ये 4 टिप्स, धन की तंगी होगी दूर, धन धान्य से भर जाएगी तिजोरी

Vastu Tips : सनातन धर्म में जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा पाने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Vastu Tips : सनातन धर्म में जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा पाने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि वास्तु में दिए गए उपायों और नियमों से घर की नेगेटिविटी दूर होती है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और परिवार के सदस्यों को हर कार्य  में मनचाही सफलता मिलती है। वास्तु में कर्ज से मुक्ति पाने के लिए भी कई विशेष उपाय बताए गए हैं। कहा जाता है कि इन सरल उपायों से कर्ज के बोझ से मुक्ति मिलती है और मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।

बंद घड़ी घर में न रखें : वास्तु के अनुसार, घर में लंबे समय से बेकार और बंद पड़ी घड़ी को नहीं रखना चाहिए। इससे घर-परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं और कर्ज से भी छुटकारा पाने में मुश्किल होता है। इसलिए बंद पड़ी घड़ी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

पानी बर्बाद न करें :वास्तु में घर के नल या टंकी से पानी का टपकना अशुभ माना गयाहै। मान्यता है कि इससे धन हानि के योग बनते हैं। घर में धन नहीं टिकता है। यह कर्ज भी बढ़वा सकता है। इसलिए घर का नल खराब होने पर इसे तुरंत सही करवाना बेहद जरूरी है।

मेनगेट का रखें साफ : घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए मुख्यद्वार की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। मान्यता है कि मेनगेट को हरे-भरे पौधों, भगवान की सुंदर प्रतिमा से सजाना चाहिए। मेनगेट पर विंड चाइम्स भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर में लगाएं ये पौधे :धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए घर में जेड प्लांट, मनी प्लांट, बैंबू ट्री, तुलसी और शमी का पौधा जरूर लगाएं। कहा जाता है कि इससे घर की पॉजिटिविटी बढ़ती है और घर के सदस्यों को धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close