April 22, 2026 |

BREAKING NEWS

अंचलप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Vande Bharat Metro Train : जल्द होगा वंदे भारत मेट्रो का ट्रायल..! राज्य के इन शहरों को किया जाएगा कनेक्ट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Vande Bharat Metro Train : मध्य प्रदेश के 3 शहरों (सागर, शाजापुर और  बैतूल) को वंदे भारत मेट्रो के जरिए भोपाल से जोड़ा जाएगा। 

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Vande Bharat Metro Train : मध्य प्रदेश के कुछ शहरों को बड़ी बेसब्री से वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का इंतजार है। जल्द ही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है। ट्रायल रन के बाद शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के 3 शहरों (सागर, शाजापुर और  बैतूल) को वंदे भारत मेट्रो के जरिए भोपाल से जोड़ा जाएगा।

चेन्नई से कोटा पहुंची वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

वंदे भारत मेट्रो का पहला रैक चेन्नई के आईसीएफ में बन कर ट्रायल रन के लिए कोटा रवाना हो चुका है। पिछले दिनों इसे मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। यह ट्रेन कोटा पहुंच चुकी है। यहां स्पीड और लोड टेस्टिंग और आक्सीलरेशन (कंपन्न) टेस्ट की तैयारी जोरों से चल रही है। फाइनल ट्रायल रन के बाद रेल मंत्रालय इसी महीने के आखिर तक शेड्यूल जारी कर सकता है।

मध्य प्रदेश के इन शहरों को मिल सकती है बड़ी सौगात

वंदे भारत मेट्रो का फाइनल शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। रेलवे के अनुसार राजधानी भोपाल से 200 किमी की दूरी वाले शहरों को वंदे भारत मेट्रो के जरिए राजधानी से जोड़ा जाएगा। इनमें बैतूल, सागर और शाजापुर को शामिल किया जा रहा है।

 

ये हो सकते है रूट

  • भोपाल से बीना होते हुए सागर तक वंदे भारत मेट्रो चलेगी।
  • भोपाल से होशंगाबाद होते हुए बैतूल तक वंदे भारत मेट्रो चलेगी।
  • भोपाल से सीहोर होते हुए शाजापुर तक वंदे भारत मेट्रो चलेगी।

माना जा रहा है कि जून के अंत तक फाइनल शेड्यूल घोषित किया जा सकता है। फाइनल शेड्यूल आने के बाद भी ट्रेनों के रूट में कुछ बदलाव भी हो सकता है। रेलवे के अनुसार जुलाई में वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हो सकती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close