June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीतिविदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी को दी बधाई, सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखी ये बात

Joe Biden Congratulates PM Modi : अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को उनकी जीत पर बधाई..

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Joe Biden Congratulates PM Modi : नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। NDA सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। एनडीए के सभी दलों के नेता शाम को राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे। यह फैसला NDA की पहली बैठक में लिया गया। इस बीच पीएम मोदी के इस्तीफे और कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा को भंग कर दिया। तो वहीं एनडीए की बैठक में NDA के घटक दलों ने मोदी को अपना नेता चुना है। यानि की नरेंद्र मोदी की पीएम पद की शपथ लेंगे।

अमेरिका राष्ट्रपति ने दी बधाई

Joe Biden Congratulates PM Modi : नरेंद्र मोदी भारत के एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस बीच, बधाईंयों का तांता भी लगा हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को उनकी जीत पर बधाई, तथा इस ऐतिहासिक चुनाव में लगभग 650 मिलियन मतदाताओं को बधाई। हमारे देशों के बीच मित्रता और भी बढ़ रही है, क्योंकि हम असीमित संभावनाओं वाले साझा भविष्य को खोल रहे हैं।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close