July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, इस मुद्दे पर उठाए सवाल

Chirag Paswan on Bihar Govt: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में चंदन मिश्रा हत्याकांड को लेकर अपनी ही NDA सरकार पर हमला बोला है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Chirag Paswan on Bihar Govt: नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में चंदन मिश्रा हत्याकांड को लेकर अपनी ही NDA सरकार पर हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था आज एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। प्रतिदिन हत्याएं हो रही है।अपराधियों का मनोबल आसमान पर है। पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली समझ से परे है।

कानून प्रशासन को सीधी चुनौती

चिराग पासवान ने आगे कहा कि पटना के रिहायशी इलाके में स्थित पारस अस्पताल के अंदर घुसकर अपराधियों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना इस बात का प्रमाण है कि अपराधी अब कानून और प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहे हैं।

कानून व्यवस्था पटरी से उतरी

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बढ़ते अपराधिक मामले चिंताजनक है।उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ठोस और कड़े कदम उठाएगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close