July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, घने कोहरे की चादर से ढक जाएंगे शहर, जानें मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 09 December 2025: मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2°C की धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj Ka Mausam 09 December 2025: नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2°C की धीरे-धीरे गिरावट आएगी। इससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा अगले 24 घंटे के दौरान भी जारी रहेगा। 9-10 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

देश के इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 09-12 दिसंबर के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत संभावना है। सुबह के शुरुआती घंटों में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा भी पड़ सकता है।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में भी शीतलहर में तेजी से वृद्धि हो रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 6°C तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा में ठंड की स्थिति देखी गई।

यहां पड़ेगा घना कोहरा

अगले 24 घंटे के दौरान 9 से 12 दिसंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा पड़ेगा। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में भी घना कोहरा पड़ सकता है। यूपी, बिहार, बंगाल, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में भी सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा पड़ सकता है।

कहां कितना तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 5°C से कम रहा। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर 5°-10°C के बीच रहा। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5°C फरीदकोट और गुरदासपुर (पंजाब) में दर्ज किया गया।

बर्फबारी का पूर्वानुमान

कश्मीर घाटी में ठंड लगातार बढ़ रही है। कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है, जबकि पहलगाम में यह माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटों में कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की उम्मीद है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close