July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj ka Rashifal : आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जातकों की चमकेगी किस्मत, यहां पढ़े पूरा राशिफल

Aaj ka Rashifal : 28 सितंबर 2024 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Aaj ka Rashifal : नई दिल्लीः ग्रहों की चाल से आने वाले समय की घटनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है और यही वजह है कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से अपना राशि देखता है। 28 सितंबर 2024 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:47 से 12:35 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:13 से 10:42 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहेगा…

मेष राशि–  स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान थोड़ा अभी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। नौकरी चाकरी की दृष्टि से बहुत अच्छा समय। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा चल रहा है। घरेलू सुख अच्छा, आप सुख-सुविधाओं भरी जिंदगी जी रहे हैं। बहुत शुभ। शिवजी को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें शुभ होगा।

वृषभ राशि– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। कुछ नया व्यावसायिक स्थिति हो रही है, यह आपके लिए अच्छा होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि– धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि– स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम में थोड़ी दूरी है, संतान की स्थिति भी अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय चल रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- तुला राशि की स्थिति बहुत अच्छी है। राजनीति लोगों से सुदृढ़ता बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से अच्छा समय होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मकर राशि की स्थिति अच्छी है। सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा हो जाएगा, होने लगा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रुओं परास्त होंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close