June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

जल्द ही भारत के दौरे पर आएंगे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी-सिल्वा, पीएम मोदी ने की फोन पर बात

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी-सिल्वा से फोन पर वार्ता की। इस दौरान भारत-ब्राजील की रणनीतिक साझेदारी पर मुख्य फोकस रहा। उन्होंने यह वार्ता ऐसे दौर में की, जब स्विट्जरलैंड के दावोस में तमाम विश्व नेता वैश्विक आर्थिक मंच पर चर्चा के लिए जुटे हुए हैं। भारत की ओर से दावोस में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत करीब 100 लोगों का विशाल प्रतिनिधिमंडल गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति से फोन पर वार्ता करने की जानकारी पीएम मोदी ने खुद अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से दी है।

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, “राष्ट्रपति लुला से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में चल रही मजबूत गति की समीक्षा की, जो आने वाले वर्ष में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने में हमारा निकट सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। मैं जल्द ही उन्हें भारत में स्वागत करने का इंतजार कर रहा हूं।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close