July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल, यहां पढ़े 22 जनवरी का पूरा राशिफल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मेष राशि– आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आपके जीवनसाथी का सान्निध्य मिलेगा और बहुत अच्छी स्थिति है। एक आनंदमय जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ राशि- शत्रु भी थोड़ा मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम में थोड़ा तू-तू,मैं-मैं से बचें। आप बच्चों को लेकर थोड़ा भावुक रहेंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम,व्यापार अपने गति से चलता रहेगा। बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जो आपने डिजाइन किया है, जो सोचा है, उसे कार्य रूप दें। अच्छा होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धनार्जन होगा। कुटुम्बों में थोड़ी वृद्धि होगी। जुबान पर थोड़ा काबू रखें और बहुत आवश्यक न हो, तो किसी को रुपए-पैसे न दें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान का साथ है और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम,प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि– आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्त्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, प्रेम-संतान का साथ है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा और व्यापार भी अच्छा है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम-संतान का साथ है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान भी मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सफेद वस्तु काली जी को अर्पित करें। शुभ होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close