June 4, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

Today Weather Update: देशभर के मौसम में बड़े उलटफेर का अलर्ट, कई जगहों पर बारिा का अनुमान, जानें आज आपके राज्य का हाल

Today's Weather Update: देशभर में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में रुख करेगा।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Today’s Weather Update: देशभर में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में रुख करेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 अप्रैल के लिए व्यापक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बारिश की संभावना जताई गई है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में प्रवेश कर रहा है, जिससे पश्चिम राजस्थान सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और तूफान का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के निवासियों के लिए भी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसम

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम का असर व्यापक रहेगा, जहां असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है।

दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, केरल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में आर्द्रता और गर्मी का स्तर उच्च रहेगा।

तापमान के मोर्चे पर उत्तर-पश्चिम भारत में शुरुआत में गर्मी का अहसास बढ़ेगा और 2 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, यह राहत अस्थायी होगी, क्योंकि 3 और 4 अप्रैल को बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के साथ ही पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है।

मध्य और पूर्व भारत का हाल

इसी तरह, मध्य भारत में अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में भी सप्ताह के अंत तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की क्रमिक गिरावट देखी जाएगी।

इसके विपरीत, पूर्वी भारत के राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। 4 अप्रैल तक यहां के दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल की शुरुआत में यह ‘मिक्स वेदर बैग’ यानी कहीं बारिश और कहीं बढ़ती तपिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close