September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ब्रेकिंग

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने घटाया काफिला, बोले- सादगी और ऊर्जा संरक्षण समय की जरूरत

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Raipur News: रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपनी सुरक्षा में लगे फॉलोअप और काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए किया है, जिन्होंने सादगी, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश देते हुए काफिले में वाहनों की संख्या कम करने की पहल की है।

तोखन साहू ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए संसाधनों का संतुलित और जिम्मेदार उपयोग बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई सात महत्वपूर्ण जनहितकारी अपीलों का वे पूर्ण रूप से पालन करेंगे।

पीएम मोदी की अपीलों का करेंगे पालन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से जहां संभव हो वहां घर से काम करने को प्राथमिकता देने, खाने के तेल के उपयोग में कटौती करने, एक वर्ष तक विदेश यात्रा से बचने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम कर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील की है।

इसके अलावा विदेशी उत्पादों के स्थान पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा एक वर्ष तक सोना खरीदने से बचने की भी अपील की गई है।

जनभागीदारी से बने जनआंदोलन
तोखन साहू ने कहा कि राष्ट्रहित में सादगी, आत्मनिर्भरता, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को जनभागीदारी के जरिए जनआंदोलन बनाना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से भी प्रधानमंत्री की इन जनहितकारी अपीलों का पालन करने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close