September 14, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक होगी लेट, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री इस बार तय समय से 5 से 7 दिन देरी से होने की संभावना है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Weather Update: भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री इस बार तय समय से 5 से 7 दिन देरी से होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 20 से 22 जून के बीच दस्तक दे सकता है। फिलहाल ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हैं, जिसके चलते कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है।

39 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

गुरुवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। नीमच, श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में ओलावृष्टि के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं उज्जैन, जबलपुर, सागर और रीवा संभाग के 33 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

भोपाल समेत कई जिलों में बदला मौसम

राजधानी भोपाल में सुबह से बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रायसेन, सीहोर और नर्मदापुरम सहित कई जिलों में भी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

रतलाम रहा सबसे गर्म, कई शहरों में 40 डिग्री के पार तापमान

बारिश और आंधी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज धूप भी निकली, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा खरगोन में 41.8 डिग्री, राजगढ़ में 40.6 डिग्री, मलाजखंड और खंडवा में 40.5 डिग्री, खजुराहो और सागर में 40.3 डिग्री तथा नरसिंहपुर में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बड़े शहरों में भोपाल का तापमान 39.4 डिग्री, इंदौर 38.5 डिग्री, ग्वालियर 38.9 डिग्री, उज्जैन 39.5 डिग्री और जबलपुर 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नौतपा में भी नहीं दिखा गर्मी का कहर

25 मई से 2 जून तक चले नौतपा के दौरान भी इस बार प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला बना रहा। अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा और आखिरी तीन दिनों में हीटवेव का असर भी नहीं देखा गया।

राजधानी भोपाल में पिछले 14 वर्षों में सातवीं बार नौतपा के दौरान बारिश दर्ज की गई। शहर में लगातार नौ दिनों से मौसम बदला हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

20 से 22 जून के बीच आ सकता है मानसून

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में सक्रिय ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून की प्रगति प्रभावित हुई है। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून तक प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार इसके 20 से 22 जून के बीच पहुंचने की संभावना है।

विशेषज्ञों के अनुसार, केरल में मानसून आने के करीब 15 दिन बाद मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री होती है, लेकिन मौजूदा मौसमीय परिस्थितियों के चलते इस बार मानसून की दस्तक में कुछ दिनों की देरी हो सकती है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close