July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतब्रेकिंग

IPL 2026: पहले मैच से पहले मुंबई इंडियंस को राहत, जसप्रीत बुमराह टीम से जुड़े

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

मुंबई इंडियंस: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे से कुछ बड़े अपडेट सामने आए हैं। मुंबई के लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि जसप्रीत बुमराह जो पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में थे, वो टीम के साथ जुड़ गए हैं। वहीं टीम के दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिसको लेकर कोई अपडेट अभी तक सामने नहीं आई है। वो दो खिलाड़ी विल जैक्स और मिचेल सैंटनर हैं। ये दोनों अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं।

मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह
क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो, बुमराह 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल हो गए हैं और अब उन्हें पहले मैच के प्लेइंग XI में खेलने का मौका मिल सकता है। बुमराह 8 मार्च को हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद से ही ब्रेक पर थे। मुंबई इंडियंस ने वर्ल्ड कप फाइनल का हिस्सा रहे अपने खिलाड़ियों को एक्स्ट्रा ब्रेक दिया था लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पहले ही टीम के साथ जुड़ गए थे। वहीं बुमराह अचानक CoE चले गए थे और 5 दिन तक वहीं रहे थे। उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में देखकर फैंस की टेंशन बढ़ गई थी कि कहीं बुमराह चोटिल तो नहीं हैं।

विल जैक्स और सेंटनर नहीं जुड़े हैं टीम के साथ
जहां बुमराह का टीम में शामिल होना मुंबई के लिए अच्छी खबर है, वहीं मिचेल सैंटनर और विल जैक्स ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ये दोनों खिलाड़ी अभी तक स्क्वॉड से नहीं जुड़े हैं। जैक्स और सैंटनर 27 मार्च को हुए जरूरी प्रैक्टिस सेशन में भी नजर नहीं आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे और उनकी टीम नॉकआउट में पहुंचने में कामयाब रही थी। इस वजह से उन्हें आराम दिया गया है। खासकर सैंटनर हाल ही में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी कर रहे थे और उन्हें सीरीज के बाद ब्रेक दिया गया था। उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी जल्द टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

पिछले सीजन टॉप-4 में पहुंचने में कामयाब रही थी मुंबई इंडियंस
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम टॉप-4 में पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन उनकी टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। मुंबई की टीम ने दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की थी लेकिन वहां उन्हें पंजाब किंग्स के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही मुंबई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। अब इस सीजन मुंबई इंडियंस की नजरें अच्छा प्रदर्शन करके छठा आईपीएल खिताब जीतने पर होगी।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close