April 21, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया.. 8 या 9 कब मनाया जाएगा त्योहार, जानें यहां

Raksha Bandhan 2025 Date And Time: रक्षा बंधन हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Raksha Bandhan 2025 Date And Time: रक्षा बंधन हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। ज्योतिष अनुसार राखी बांधने के लिए अपराह्न का समय सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन जब अपराह्न के समय भद्रा रहती है तब राखी प्रदोष काल में बांधना उपयुक्त होता है। अब सवाल ये उठता है कि इस बार रक्षा बंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा और इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही यहां ये भी जानेंगे कि राखी पर भद्रा कब से कब तक रहने वाली है।

रक्षा बंधन कब है 2025 में 

2025 में रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से बहनें दिन में ही अपने भाईयों को राखी बांध सकेंगी।

रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त 2025 

रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय सुबह 06:18 से दोपहर 01:24 बजे तक रहेगा। यानी इस दिन राखी बांधने के लिए पूरे 07 घण्टे 06 मिनट्स का समय मिलेगा।

रक्षा बंधन का महत्व

रक्षाबंधन के त्योहार को राखी भी कहा जाता है। ये त्योहार भाई-बहनों को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और ईश्वर के उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना का प्रतीक है। बदले में, भाई अपनी बहनों को उपहार भेंट करते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत करता है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close