July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Horoscope 4 October 2024 : आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, पढ़े 04 अक्टूबर का राशिफल

Horoscope 4 October 2024 : आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, पढ़े 04 अक्टूबर का राशिफल

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Horoscope 4 October 2024 : आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि होने के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि सुबह 2 बजकर 58 मिनट से आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही आज चित्रा नक्षत्र के साथ स्वाति, वैधृति योग बन रहा है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है जिसमें मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने का विधान है। ऐसे में आज का दिन कई राशियों की किस्मत को चमका सकते हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशि- जीवनसाथी के साथ आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है स्वास्थ्य में सुधार। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात। संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम संतान बहुत अच्छा। बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय। लेखकों के लिए, कलाकारों के लिए, कवियों के लिए बहुत अच्छा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- भूमि, भवन वाहन की खरीदारी की प्रबल योग बन रहा है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम, संतान की अभी मध्यम है, व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। आपको शब्दों से अमृत टपकेंगे। आप अपने शब्दों के माध्यम से कोई भी कार्य कर बैठेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जो चाहेंगे, वैसा होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- फैशन इत्यादि में खर्च की अधिकता रहेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि– भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को सफेद वस्तु अर्पित करना ठीक रहेगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close