April 18, 2026 |

BREAKING NEWS

खेल जगतदेशब्रेकिंग

India vs Bangladesh 1st Test : भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज, टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

India vs Bangladesh 1st Test : भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

India vs Bangladesh 1st Test : भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। बांग्लादेश ने 3 पेसर के साथ उतरने का फैसला किया है। बांग्लादेश ने तीन तेज गेंदबाजों के अलावा दो स्पिन ऑलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। भारत भी 3 पेसर और 2 स्पिनरों के साथ खेलने उतर रही है। भारतीय प्लेइंग-11 में जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, अश्विन और जडेजा को जगह दी गई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस हारने के बाद कहा कि पिच की कंडिशन को देखते हुए वो भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।

इस मैच से ऋषभ पंत की लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी हो रही है। साल 2022 में भयानक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद पंत पहली बार टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका 632 दिन बाद कमबैक होने जा रहा है। पंत के अलावा केएल राहुल का भी टीम इंडिया में कमबैक हुआ है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के लिहाज से ये सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत 74 पाइंट और 68.52 पीसीटी के साथ पहले पायदान पर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है जिसके 90 पाइंट्स हैं और 62.50 पीसीटी हैं।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है:

 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close