July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला! पीएम मोदी ने अमित शाह से की फोन पर बात, तुरंत दिए ये निर्देश

Terrorist Attacks in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Terrorist Attacks in Jammu and Kashmir : पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आतंकियों ने घात लगाकर पर्यटकों पर गोलीबारी की है। सूत्रों के मुताबिक, इस आतंकी वारदात में 26 पर्यटकों की जान चली गई है तो वहीं, कई पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन में हैं। बता दें कि पीएम मोदी फिलहाल सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। उन्होंने वहीं से देश के गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया है और उनसे हालात का जायजा लिया है।

अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल बैठक

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में सेना और इंटेलिजेंस के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में आतंकी हमले के बाद की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा सके। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह जल्द ही कश्मीर भी जाएंगे।

नाम और धर्म पूछकर मारी गोली

पहलगाम में आतंकी घटना की चश्मदीद औ र पीड़ित महिला पर्यटक ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। महिला ने बताया है कि आतंकियों ने पहले लोगों से उनका नाम और धर्म पूछा और उसके बाद उन्हें गोली मारी है। महिला ने पीसीआर को फ़ोन किया। उसने बताया कि आतंकियों ने मज़हब पूछकर शख़्स को गोली मारी। पत्नी के हाथ में चूड़ा देखा.. फिर मज़हब पूछकर पति को गोली मार दी गई।

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close