July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंगराजनीति

Sudhanshu Trivedi on Rahul Gandhi : “राहुल गांधी को भारत से क्यों है नफरत?”..बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना

Sudhanshu Trivedi on Rahul Gandhi : सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "राहुल गांधी विपक्ष में हैं, लेकिन भारत विरोध विश्व में संलग्नन हैं।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Sudhanshu Trivedi on Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर गए हुए हैं। इस दौरान वह अमेरिका में आए दिन कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं और कई लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी की मुलाकात और उनके बयानों को लेकर भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। दरअसल भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “राहुल गांधी विपक्ष में हैं, लेकिन भारत विरोध विश्व में संलग्नन हैं। इस बार जो हुआ है वो बहुत गंभीर है। वो (राहुल गांधी) पहले नेता प्रतिपक्ष हैं जो घोषित भारत विरोध सांसद से मुलाकात कर रहे हैं। अमेरिकी सांसद एलान ओमर से मुलाकात कर उन्होंने इसका प्रमाण दिया है।”

सुधांशु त्रिवेदी ने साधा निशाना

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “पाकिस्तान की तरफ से वो पीओके में जाकर भ्रमण कर चुके हैं। पन्नू ने आज तारीफ की है यानी कि पाकिस्तान से लेकर पन्नू तक और एलान ओमर तक से तारीफ हो रही है। राहुल गांधी ने कई ऐसे शब्द भी कहे हैं जिसको मैं दोहरा रहा हूं। कश्मीर में अलगाववादी और जो लोग टेरर के समर्थक रहे हैं, उनको समर्थन कर रहे हैं। 9/11 के बाद पूरे अमेरिका और वहां के नेता ने कहा हम लादेन को मारेंगे लेकिन यहां अफजल गुरु की हैंगिंग को गलत बताया जा रहा था। भारत को अपमानित करने का कोई रास्ता राहुल गांधी नहीं छोड़ते हैं।”

“राहुल गांधी को भारत से क्यों है नफरत?”

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को भाजपा या प्रधानमंत्री से नफरत हो सकती है, लेकिन भारत से क्यों नफरत करते हैं। एलान ओमर से मिलते हैं। क्या वो भारत के समर्थक सांसदों से मिले। सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी बहुत समझदार हो गए हैं। बराक ओबामा ने अपनी किताब में लिखा है राहुल गांधी के व्यक्तित्व पर कांग्रेस के लोगों को उसे पढ़ना चाहिए। अब वो खतरनाक और शैतानी हरकत कर रहे हैं। अब वो हर ताकत के साथ भारत को कमजोर देखना चाहते हैं। वहीं शिमला में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार अवैध निर्माण के ढहाने पर डर रही है। आज पूरे हिमाचल में हालत खराब कर दिया गया है। राहुल गांदी कहते हैं डरो मत, यह सरकार क्यों कार्यवाही करने से डर रही है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close