CM Mohan Yadav Meeting Update : सीएम डॉ. मोहन यादव की समीक्षा बैठक खत्म, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए ये निर्देश
CM Mohan Yadav Meeting Update : अतिवर्षा की स्थिति से निपटने के कार्यों की समीक्षा के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव की बैठक संपन्न हुई।
भोपाल। CM Mohan Yadav Meeting Update : मध्यप्रदेश में मौसम का कहर देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों से कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इतना ही नहीं कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। अतिवर्षा की स्थिति से निपटने के कार्यों की समीक्षा के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव की बैठक संपन्न हुई।
CM Mohan Yadav Meeting Update : आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर में अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिये संचालित रेस्क्यू सहित राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। सम्बन्धित विभागों को शीर्ष प्राथमिकता और पूर्ण संवेदनशीलता के साथ राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिये हैं। सीएम ने कहा कि हमारी रेस्क्यू टीमें दिन-रात क्रियाशील हैं, ताकि प्रभावितों लोगों तक समय पर मदद पहुंच सके….जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किये गये हैं। वहां जिला प्रशासन तत्परता से काम करे,कोई जनहानि न हो, यह सुनिश्चित करें। प्रदेश वासियों को बचाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है।
सीएम ने आगे कहा कि वर्षा का चक्र बदलने के कारण सितंबर माह में जितनी वर्ष होनी चाहिए उससे अधिक हो रही है। अति वर्षा के बावजूद भी जनजीवन सामान्य रहे, अतः समय रहते आवश्यक सावधानियां बरतते हुए बचाव के कार्य किए जाएं। निचली बस्तियों में रहने वालों को समय रहते सतर्क किया जाए। आवश्यकता अनुसार उन्हें राहत कैंपों में शिफ्ट किया जाए। जिन रपटों और पुलों पर पानी है वहां तत्काल आवश्यक सावधानी व सतर्कता बढ़ाई जाए।




