IPS Officers Transferred : चंडीगढ़ः हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 23 आईपीएस और 27 हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित (ट्रांसफर) कर दिया। जिन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उनमें सात जिलों के एसपी भी हैं। स्थानांतरित किए गए आईपीएस अधिकारियों में करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता भी शामिल हैं, जिन्हें बी सतीश बालन की जगह सोनीपत पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है। बी सतीश बालन को झज्जर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
अम्बाला के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा को कुरूक्षेत्र का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। जबकि कुरुक्षेत्र के एसपी सुरिंदर सिंह भोरिया को अंबाला का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, करनाल के एसपी दीपक सहारण को हिसार का नया एसपी बनाया हया है। वहीं हिसार के एसपी मोहित हांडा को करनाल का एसपी बनाया गया है। रेवाड़ी के एसपी शशांक कुमार सावन को डीसीपी झज्जर, चंद्र मोहर को पलवल का एसपी बनाया गया है। सोनीपत के डीसीपी रहे गौरव को रेवाड़ी का एसपी बनाया गया है। दीप्ति गर्ग को डबवाली का एसपी बनाया गया है। गुरुग्राम की डीसीपी क्राइम को एसपी नूंह बनाया गया है। पलवल की एसपी अंशु सिंगला को एसीबी में एसपी बनाया गया है।




