July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

ग्वालियर में अजीब चोरी: सरिया चुराने घुसा चोर जाली में फंसा, पूरी रात तड़पता रहा

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Bizarre theft in Gwalior: ग्वालियर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में चोरी की अजीबो गरीब घटना सामने आई है। चोरी की नीयत से रात के समय चोरी करने घुसे एक शातिर चोर को पूरी रात भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। घर में घुसा चोर रातभर तड़फड़ाता रहा। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर की है।

सरिया चोरी करने घुसा था शख्स
जानकारी के अनुसार, आरोपी मनोज कुशवाह बीती रात एक निर्माणाधीन मकान में सरिया चोरी करने के नियत से घुसा था। मकान के अंदर पहुंचकर उसने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजे के पास लगी लोहे की जाली से उसने हाथ अंदर डालकर कुंडी खोलने का प्रयास किया, लेकिन कुंडी नहीं खुली और उसका हाथ जाली में बुरी तरह फंस गया।

हाथ में आ गई सूजन
काफी देर तक हाथ निकालने की कोशिश करने के बावजूद वह सफल नहीं हो सका। इस दौरान उसके हाथ में सूजन आ गई और दर्द भी बढ़ता गया। हालत ऐसी हो गई कि वह पूरी रात जाली के सहारे खड़ा रहा। वह न बैठ सका और न ही वहां से निकल पाया। रात भर शातिर चोर तड़फड़ाता रहा।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई
सुबह जब मकान मालिक निर्माणाधीन साइट पर पहुंचा तो जाली में फंसे चोर को देखकर हैरान रह गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी का हाथ जाली से बाहर निकाला और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गए।

पहले भी सरिया कर चुका है चोरी
महाराजपुरा के थाना इंचार्ज यशवंत गोयल ने कहा कि आरोपी पर पहले से ही सरिया चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और चोरी का माल बरामद करने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, घटना से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें चोर लोहे की जाल में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close