July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

भारत में साल 2024-25 में कितने अनाज का उत्पादन हुआ? शिवराज सिंह ने रखा आंकड़ा

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भारत दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाद्यान्न यानी अनाज का उत्पादन करने वाले देशों में से एक है। अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि भारत के किसानों ने खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारत ने बीते साल की तुलना में साल 2024-2025 में करीब 8 प्रतिशत ज्यादा खाद्यान्न का उत्पादन किया है। शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि के लिए देश के किसानों को धन्यवाद कहा है। आइए जानते हैं कि देश में खाद्यान्न उत्पादन के कुछ जरूरी आंकड़े।

2024-2025 में कितने अनाज का उत्पादन हुआ?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- “अत्यंत प्रसन्नता है कि हमारे किसान भाई-बहनों ने अपने परिश्रम से खाद्यान्न उत्पादन में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। वर्ष 2024-25 के फसल उत्पादन के अंतिम अनुमान बताते हैं कि देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 357.73 मिलियन टन हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 8% अधिक है। यह उपलब्धि किसानों की मेहनत, आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग और केंद्र सरकार की कृषि-हितैषी नीतियों का सामूहिक परिणाम है।”

खाद्यान्न उत्पादन में 106 मिलियन टन की वृद्धि

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया- “पिछले दस वर्षों में खाद्यान्न उत्पादन में 106 मिलियन टन से अधिक की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। चावल, गेहूं, मक्का और श्रीअन्न सहित सभी प्रमुख फसलों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देश की कृषि शक्ति और केंद्र सरकार की नीतियों की प्रभावशीलता का प्रमाण है।”

दलहन और तिलहन में भी रिकॉर्ड वृद्धि

शिवराज सिंह चौहान ने बताया- “केंद्र सरकार के प्रयासों से दलहन और तिलहन में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। तिलहन उत्पादन बढ़कर 429.89 लाख टन तथा कुल दलहन उत्पादन 256.83 लाख टन तक पहुंच गया है। मूंगफली, सोयाबीन, चना और मूंग जैसी फसलों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी ‘तिलहन मिशन’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ की सफलता को दर्शाती है। सरकार द्वारा तूर, उड़द, चना और मूंग की एमएसपी पर खरीद की गारंटी ने किसानों को सुरक्षित बाजार उपलब्ध कराया है। एमएसपी पर सुनिश्चित खरीद से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं और दालों के उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो रही है।”

किसान भाइयों-बहनों का हृदय से आभार- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मैं देश के सभी किसान भाइयों-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। किसानों का परिश्रम ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार है।”


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close