April 19, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशब्रेकिंग

student committed suicide : 80% अंक आने से भी खुश नहीं थी छात्रा, लगा लिया मौत को गले

student committed suicide : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार सुबह 17 साल की 12वीं की एक छात्रा ने दसवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

student committed suicide : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार सुबह 17 साल की 12वीं की एक छात्रा ने दसवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसके 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत मार्क्स आए थे। लेकिन, वह इन नंबरों से खुश नहीं थी। जानकारी मिली है कि लड़की के माता-पिता दोनों प्रोफेसर हैं और वह अक्सर पढ़ाई के दबाव में रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बिसरख थाना क्षेत्र की गौर सिटी-2 की एग्जॉटिका ड्रीम वैली सोसायटी के टावर 10 में रहने वाली ईशानी जैन ने दसवीं फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के नीचे गिरते ही चारों तरफ की सोसायटी के घरों में अफरा-तफरी मच गई और ईशानी के परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी गई। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्रा को लगातार समझा रहे थे घरवाले

आसपास के लोगों के मुताबिक छात्रा को 12वीं के एग्जाम में 80 प्रतिशत मार्क्स मिले थे, जो उसके हिसाब से कम थे। घरवालों ने भी उसे काफी समझाया, लेकिन वह लगातार मानसिक तनाव ले रही थी। उसने यह कदम परीक्षा में कम अंक आने की वजह से उठाया है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पड़ोसियों ने बताया कि लड़की के पिता चक्रेश जैन और मां मोनिका जैन दोनों प्रोफेसर हैं। इनका परिवार सोसायटी के टावर 10 के फ्लैट नंबर 903 में रहता है।

 

यहां देखें मध्यप्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close