Satna Crime News : थाने में घुसकर युवक ने मुंशी को मारी गोली, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
Satna Crime News: सतना के जैतवारा थाने से एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने जैतवारा थाने के अंदर मुंशी को गोली मार दी।
Satna Crime News: सतना। मध्य प्रदेश के सतना से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि, थाने के अंदर घुसकर ही फायरिंग कर रहे हैं। दरअसल, सतना के जैतवारा थाने से एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने जैतवारा थाने के अंदर मुंशी को गोली मार दी। गोली लगने से मुंशी प्रिंस गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मुंशी को इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया है।
पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मुंशी प्रिंस गर्ग ने कुछ दिनों पहले आरोपी अछु गौतम का चालान काट दिया था और इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत ही फरार हो गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
बता दें कि, आरोपी अछु गौतम जब थाने पहुंचा तब मुंशी प्रिंस गर्ग बैरक में बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसपर गोली चला दी। घायल मुंशी प्रिंस गर्ग को आनन फानन में सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।




