July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

Businessअंचलप्रदेशब्रेकिंगमध्यप्रदेश

Salary Hike of Public Representatives : महापौर से लेकर पार्षदों तक की बढ़ी सैलरी, रक्षाबंधन से पहले सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

Salary Hike of Public Representatives : मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों की सैलरी में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Salary Hike of Public Representatives : भोपाल: मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों की सैलरी में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। सीएम मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षाबंधन से पहले ऐलान किया है। बढ़ी हुई सैलरी निकाय प्रतिनिधियों को अगले महीने से मिलने लगेगी। मध्य प्रदेश में अभी सभी निगम के मेयरों की सैलरी 26,000 हजार रुपए हो गई है। इसके साथ ही निगम के पार्षदों की सैलरी भी बढ़ गई है।

सीएम हाउस में किया ऐलान

भोपाल स्थित सीएम हाउस में आयोजित देवी अहिल्या बाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रदेशभर से 413 नगरीय निकायों की 3300 से ज़्यादा महिला जनप्रतिनिधि शामिल हुईं। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निकाय जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मेयरों की सैलरी 4400 रुपए बढ़ा दी गई है। उन्हें अब 22,000 रुपए की जगह 26,400 रुपए हर महीने दी जाएगी। इसके अलावा, उपाध्यक्ष, पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद समेत नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है।

अच्छा करने वालों को मिलेगा इनाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा काम करने वाले नगर निगम को 5 करोड़ और नगर पालिका को 2 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से TDR (ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स) का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सड़क चौड़ीकरण हुआ, वहां मुआवजे का मुद्दा था। आज के बाद नगर निगम एरिया में 24 मीटर से बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण के लिए किसी भी जमीन या मकान लेंगे, तो उसे FAR (फ्लोर रेश्यो एरिया) के हिसाब से मुआवजा देंगे। पैसा नगर निगम के पास आएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उद्योग आधारित वर्ष मनाने वाले हैं। कोशिश है कि लघु, कुटीर महिला स्व-सहायता समूह को मिलाकर रोजगार उपलब्ध कराएं। भविष्य में हर जिले में सम्मान के साथ पुलिस बैंक के साथ कार्यक्रम हो सकेंगे।

 

महापौर पहले 22 हजार
अब 26 हजार 400 मानदेय मिलेगा…
नगर निगम पार्षद
पहले 12 हजार
अब 14 हजार 400 मानदेय…..

नगर पालिका उपाध्यक्ष
पहले 18 हजार
अब 21 हजार 600 मानदेय

नगर पालिका अध्यक्ष
पहले 6 हजार
अब 7 हजार 200 मानदेय

उपाध्यक्ष पहले 4 हजार 800
5 हजार 760 मानदेय…

पार्षद पहले 3 हजार 600
अब 4 हजार 320 मानदेय

नगर परिषद अध्यक्ष
पहले 4 हजार 800
अब 5 हजार 760 मानदेय….

उपाध्यक्ष
पहले 4 हजार 200
अब 5 हजार 40 मानदेय…

नगर पालीका नगर परिषद के पार्षद
पहले 2 हजार 800
अब 3 हजार 3 हजार 360 मानदेय…


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close