Realme Narzo 80 Series : नई दिल्ली। Realme ने Narzo 80 सीरीज में दो तगड़े 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। रियलमी के ये फोन पिछले साल पेश हुए Narzo 70 Pro और Narzo 70x के अपग्रेड हैं। नए लॉन्च हुए दोनों फोन पिछले दिनों भारत में उतारे गए Realme P3 सीरीज के फोन की तरह दिखते हैं। वहीं, इनके फीचर्स भी लगभग एक जैसे हैं। रियलमी के ये दोनों स्मार्टफोन वाटरप्रूफ हैं और इनमें दमदार फीचर्स दिए गए हैं।
Realme Narzo 80 Series की कीमत
Realme Narzo 80 Pro को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 21,499 रुपये और 23,499 रुपये है। इसे नाइट्रो ऑरेंज, रेसिंग ग्रीन और स्पीड सिल्वर में खरीद सकते हैं।




