April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Rashifal: आज छात्रों को मिलेगी सफलता, व्यापारी वर्ग रहें सावधान, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन

11 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

11 February 2026 Ka Rashifal: नई दिल्ली। आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि- थोड़ा बचके पार करिए। ये प्रतिकूल समय है, स्वास्थ्य का मामला हो, प्रेम, संतान का मामला हो। व्यापार लगभग ठीक चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करना और हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- भाग्य थोड़ा ऊपर नीचे समझ में आएगा, लेकिन बस मान-सम्मान पर उंगली न उठे, इस बात का ध्यान रखिए। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ अच्छा है और रिजल्ट अच्छा आएगा। यात्रा का अभी हो सकता है कि आपको कोई अच्छा परिणाम ना दिखे लेकिन आगे चलकर के वो परिणाम अच्छे में बदल जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- व्यावसायिक स्थिति आपकी थोड़ी सी इस समय असहज कर सकती है, लेकिन नुकसान नहीं होगा। परिणाम अच्छा आएगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। स्वास्थ्य अच्छा, व्यापार अच्छा,सब कुछ ठीक-ठाक है। नीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का नौकरी में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिख रहा है। स्वास्थ्य भी थोड़ा बोझिल-बोझिल सा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध, प्रेम का संबंध, संतान का संबंध, थोड़ा सा आपको ऐसा लगेगा कि कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है, लेकिन परिणाम अच्छे आएंगे। इसलिए परेशान मत होइएगा। लाल वस्तु पास रखना और काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि- डिस्टर्बिंग टाइम है। शत्रु परेशान करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। जीत आपकी होगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- मन परेशान है। बच्चों की सेहत को लेकर के, प्रेम में तू-तू मैं-मैं, विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में है। बहुत सारे ऑप्शन, बहुत सारे कंफ्यूजन, बहुत सबकुछ प्रेम, संतान मध्यम। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- गृह कलह के बड़े संकेत दिख रहे हैं। घर में कुछ नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। मां का स्वास्थ्य भी प्रभावित है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक कहा जाएगा। व्यापार भी ठीक है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- पराक्रम करने का समय है। अभी रिजल्ट के बारे में मत सोचिए। आगे चलकर रिजल्ट मिलेगा। जो-जो सामने आ रहा है, कर डालिए। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा कहा जाएगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

धनु राशि- अभी जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे ना लगाइए। आर्थिक रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन मुख रूप के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास करें।

मकर राशि- घबराहट, बेचैनी, अवसाद, क्रोध इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि का समय ठीक नहीं चल रहा है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति, सरकारी तंत्र से नुकसान, थोड़ा नुक्सान का समय है। काली जी को प्रणाम करें और सूर्य को जल दें शुभ होगा।

मीन राशि- आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। लेकिन सारे स्रोत आपके लगेगा कि रुक रहे हैं। एक दो दिन में सारे स्रोत एक्टिव हो जाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा हो जाएगा। यात्रा भी लाभप्रद होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close