July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Rashifal: शनिवार का दिन इन राशियों के लिए लेकर आ रहा खुशियों की सौगात, होगी धन की प्राप्ति, पढ़िए दैनिक राशिफल

20 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

20 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के कारण कई राशियों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। आज शुक्र ग्रह का गोचर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मेष राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। बस कोई ऐसा कार्य न करें जिससे मान-सम्मान पर ठेस पहुंचे और रिस्क इस तरफ मत लीजिएगा। बाकी सब ठीक-ठाक है। सूर्य को जल देना। लाल वस्तु पास रखना शुभ है।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी के साथ थोड़ा बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। व्यापार अच्छा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति थोड़ी मध्यम है। कुल मिलाकर एक मध्यम समय। या यूं कहें कि थोड़ा सा एनर्जी लेवल इन सारे विषयों में डाउन रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। बुझा-बुझा सा महसूस करेंगे। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। थोड़ा रक्तचाप ऊपर-नीचे चलेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। शोल्डर और नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धनार्जन होगा लेकिन अभी निवेश मत करिएगा। अपनों को लेकर के कोई विचार व्यक्त मत करिएगा। जुबान पर काबू रखिएगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- अनाब-सनाब खर्चें होंगे। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- यात्रा में थोड़ा परेशानी का अनुभव करेंगे। कुछ भ्रामक समाचार की प्राप्ति। प्रेम, संतान मध्यम। ऐसा लगेगा लेकिन मध्यम होगा नहीं। आगे चलकर के उसी का रिजल्ट सही हो जाएगा और अच्छा हो जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखिए। बाकी एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। थोड़ा सा अच्छा नहीं लगेगा आपको। पीली वस्तु पास रखें।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close