Singrauli Borewell Accident News : 25 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की मासूम, गांव में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
Singrauli Borewell Accident News : सिंगरौली कलेक्टर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

सिंगरौली। Singrauli Borewell Accident News : मध्यप्रदेश में बोरवेल की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक बार फिर मध्यप्रदेश में बोरवेल हादसा सामने आया है। सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में एक तीन साल की मासूम बच्ची अपने जन्मदिन के दिन 25 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची के बोरवेल में गिरने से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने SDRF टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर सिंगरौली कलेक्टर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Singrauli Borewell Accident News : बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव निवासी मासूम बच्ची का नाम सोनिया साहू (3) पिता पिंटू साहू है। सोनिया के घर से कुछ दूरी पर एक बोरवेल पिछले साल खोदा गया था, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिलने की वजह से उसमें मोटर नहीं डाई गई। इसके बाद से बोर में मिट्टी डाल कर भर गया, लेकिन बारिश के दिनों में मिट्टी दबने से बोर में 20 से 25 फीट का गड्ढा बन गया।
Singrauli Borewell Accident News
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत चितरंगी के कसर गांव में पिंटू शाह का खेत है, खेत में 8 से 10 साल पुराना बोरवेल है, जिसे किसान ने पहले ही उपयोग करना बंद कर दिया था। 25, 26 जुलाई को बारिश के कारण मिट्टी के नीचे धसने से गढ्ढा हो गया, उसी गड्ढे में शाम करीब साढ़े चार बजे को सौम्या शाह गिर गई। बता दें कि रेस्क्यू के लिए बनारस से टीम पहुंची है।
रेस्क्यू के लिए NCL के सीएमडी बी साईनाथ ,जनरल मैनेजर गोरबी ब्लॉक b परियोजना सीआईएसएफ के सुरक्षा दलों के साथ पहुंच गए है। बच्ची लगभग 18 से 20 फीट की गहराई में फंसी है, जान की सुरक्षा के लिए पाइप से ऑक्सीजन की पहुंचाई जा रही है।




