July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

देशधर्मब्रेकिंग

Rashifal 17 July 2025: आज का दिन इन राशियों के लिए बेहद ही खास, जातक हो जाएंगे मालामाल

Rashifal 17 July 2025: सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article
Rashifal 17 July 2025: सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। 17 जुलाई को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन राशि- सूर्य गोचर से मिथुन राशि वालों को पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। वाणी में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। कन्या राशि- सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश से कन्या राशि वालों को बेहद शुभ फल देंगे। प्रेम-संबंधों में मिठास बढ़ेगी। वाणी में सौम्यता आएगी। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। लाइफस्टाइल बेहतर होगी। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के हर कार्य सफल होंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। स्वभाव से सरल और विनम्र बने रहेंगे। मन शांत रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। व्यापार में धन लाभ होगा। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। धनु राशि : सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश से धनु राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। कई सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे।
Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close