June 5, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

सिंहस्थ से पहले इंदौर-खंडवा हाईवे को पूरा करने की तैयारी, जुलाई तक तीन फ्लाईओवर शुरू होंगे

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

इंदौर। सिंहस्थ से पहले इंदौर-खंडवा राजमार्ग को पूरा किया जाना है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माण एजेंसी को अलग-अलग कार्यों की समय-सीमा निर्धारित कर दी। खास बात यह है कि बारिश शुरू होने से पहले मार्ग के तीन प्रमुख फ्लाईओवर का काम खत्म करना है, क्योंकि जुलाई से फ्लाईओवर को वाहनों के लिए दोनों तरफ से खोला जाएगा।

इसमें चमेलीदेवी कालेज, दतोदा और कनाड़ फ्लाईओवर शामिल है जबकि सिमरोल फ्लाइओवर को थोड़ा समय लग सकता है। अधिकारियों के मुताबिक महू के लिए निकलने वाले मार्ग को बनाने के अलावा सर्विस रोड की मरम्मत भी करना है। वैसे जुलाई तक इन तीनों फ्लाई ओवरों के दोनों तरफ से ट्रैफिक को निकाला जाएगा। 216 किमी लंबे राजमार्ग का लगभग 15 प्रतिशत काम बाकी है।

दिसंबर तक चोरल सुरंग की डेडलाइन
तलाई, भेरूघाट और चोरल में बनने वाली तीन सुरंग के भीतर काम चल रहा है। सुरंग से निकलने वाला अप्रोच रोड भी बनाया जाना है। सुरंगों को दिसंबर तक पूरा किया जाएगा, जिसमें सबसे पहले तलाई की सुरंग से यातायात निकाला जाएगा। सितंबर तक मेघा इंजीनियरिंग को काम पूरा करना है। अक्टूबर में भेरूघाट और दिसंबर में चोरल की सुरंग की डेडलाइन रखी गई है। इनमें बड़वाह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) शामिल हैं।

प्रोजेक्ट पूरा होने में समय लग सकता है
इन दिनों रेलवे ब्रिज पर काम तेज़ी से चल रहा है, क्योंकि पटरियों के ऊपर बनने वाला हिस्सा रेलवे विभाग को तैयार करना होता है। इसलिए इस हिस्से को प्राथमिकता दी जा रही है। मानसून को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई ने ज्यादा से ज्यादा काम खत्म करने पर जोर दिया है।

ऐसा करने के पीछे असल वजह यह है कि बारिश में काम प्रभावित होगा। इससे प्रोजेक्ट पूरा होने में समय लग सकता है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव का कहना है कि राजमार्ग से जुड़े कार्यों को लेकर समीक्षा की गई है, जिसमें सुरंग के अलावा रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close