July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

देशप्रदेशब्रेकिंग

PNB Job 2026: पंजाब नेशनल बैंक में अपरेंटिस भर्ती, 5000 से ज्यादा वैकेंसी के लिए आवेदन, यहां देखें पूरी जानकारी

PNB Job 2026: पंजाब नेशनल बैंक में अपरेंटिस के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होनी है।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Punjab National Bank Bharti: नई दिल्ली। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब नेशनल बैंक में अपरेंटिस के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होनी है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल/OBC/EWS कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों 944 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा SC/ST/PWBD कैटेगरी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों 236 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। पेमेंट ऑनलाइन मोड से करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार PNB की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्थानीय भाषा का टेस्ट और मेडिकल जांच शामिल होगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी/हिंदी होगा।

स्टाइपेंड

इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को कितनी स्टाइपेंड मिलेगा इसे आप निम्नवत प्वाइंट्स में देख सकते हैं।

  • रूरल/ सेमी अर्बन/ अर्बन- 12300 रुपये प्रति माह (कांट्रेक्ट पीरियड तक)
  • मेट्रो- 15000 रुपये प्रति माह (कांट्रेक्ट पीरियड तक)

Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close