April 16, 2026 |

BREAKING NEWS

क्राइमदेशप्रदेशब्रेकिंग

Crime Latest News : महिला संग गंदी हरकत करना शख्स को पड़ा भारी, प्राइवेट पार्ट का कर दिया बुरा हाल

Maharastra Crime Latest News : महिला ने खुद को बचाने के लिए करछी से उसके निजी अंग पर वार करके उसे घायल कर दिया।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

Maharastra Crime Latest News : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने महिला के साथ कथित तौर आपत्तिजनक व्यवहार किया जिसके बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए करछी से उसके निजी अंग पर वार करके उसे घायल कर दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 30 वर्षीय घायल व्यक्ति को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल सत्यनारायण राचा ने शराब के नशे में भिवंडी इलाके में 26 वर्षीय एक महिला के घर पर उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार किया। पुलिस ने बताया कि राचा और महिला एक-दूसरे को जानते हैं।

महिला ने सिखाया सबक

शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे राचा उसके घर गया और कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए महिला ने शोर मचाया और रसोई की तरफ भागी और हाथ में करछी उठाया। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि उसने करछी से उसके निजी अंग पर वार कर उसे घायल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद घायल राचा महिला के घर से भाग गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत पर भिवंडी शहर की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत किसी महिला की गरिमा भंग करने, यौन उत्पीड़न और जबरन घर में घुसने के लिए राचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपी को नहीं किया गया गिरफ्तार?

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह अब भी अस्पताल में है। बता दें कि महिलाओं संग अभद्र व्यवहार करने की यह कोई पहली घटना नहीं है। वर्तमान में देशभर में डॉक्टरों द्वारा विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन किया जा रहा है, क्योंकि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर का रेप और मर्डर किया गया। एक तरफ जहां डॉक्टरों के साथ आम लोग भी विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम तक नहीं ले रही है।

 


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close