June 15, 2026 |

BREAKING NEWS

देशब्रेकिंग

आज से तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, G-20 समिट में होंगे शामिल

G-20 Summit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 21 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रहेंगे।

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 21 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हो रहे 20वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। बता दें कि ये विकासशील देशों में आयोजित होने वाला लगातार चौथा जी20 शिखर सम्मेलन है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेने जा रहे हैं। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में जी20 एजेंडा पर भारत का दृष्टिकोण पेश करेंगे।

इन विषयों पर संबोधन देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में जी-20 सम्मेलन के तीनों सत्रों को संबोधित कर सकते हैं। ये सत्र इन विषयों पर है-:

  • समावेशी और सतत आर्थिक विकास, जिसमें कोई वंचित न रहे : अपनी अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण, व्यापार की भूमिका, विकास के लिए वित्त पोषण और ऋण का बोझ।
  • एक गतिशील विश्व – जी20 का योगदान: आपदा जोखिम में कमी, जलवायु परिवर्तन, न्यायोचित ऊर्जा परिवर्तन, खाद्य प्रणालियां।
  • सभी के लिए निष्पक्ष और न्यायोचित भविष्य: महत्वपूर्ण खनिज अवयव, उत्कृष्ट कार्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।

द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं पीएम मोदी

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जी20 लीडर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां मौजूद कुछ नेताओं के साथ में द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित की जा रही इंडिया-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) लीडर्स बैठक में भी भाग लेंगे।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close