April 17, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

MP Political News: कमलनाथ की सरकार गिराने के पीछे कौन? दिग्विजय सिंह ने खोले राज, पूर्व सीएम ने दे दिया ऐसा जवाब

MP Political News: कमलनाथ की सरकार गिराने के पीछे कौन? दिग्विजय सिंह ने खोले राज, पूर्व सीएम ने दे दिया ऐसा जवाब

Namaskar Madhya Pradesh

Listen to this article

MP Political News: भोपाल। मध्यप्रदेश में इस समय सियासी बयानबाजी पर घमासान मचा हुआ है। 5 साल पहले यानी साल 2020 के मार्च महीने में मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आया था, जब 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार 15 महीने में ही गिर गई थी। इस पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस सरकार के गिरने के पीछे की वजह बताई है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मतभेद के कारण ऐसा हुआ था। अब इसके बाद कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर एक बयान पेश किया है।

कमलनाथ ने दिया ऐसा बयान

कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मध्य प्रदेश में 2020 में मेरे नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर हाल ही में कुछ बयानबाजी की गई है। मैं सिर्फ़ इतना कहना चाहता हूँ कि पुरानी बातें उखाड़ने से कोई फ़ायदा नहीं। लेकिन यह सच है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। इसी नाराज़गी में उन्होंने कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा और हमारी सरकार गिरायी।

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था?

दिग्विजय सिंह ने कहा कि- सरकार गिरने का कारण मेरे और सिंधिया जी के बीच की लड़ाई को प्रचारित किया गया लेकिन सच्चाई ये नहीं है। मैंने पहले ही कहा था कि ऐसी घटना हो सकती है। उन्होंने एक बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट के घर हुई डिनर पार्टी का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एक उद्योगपति के घर डिनर पार्टी हुई थी, जिसमें कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल थे। दोनों के उनसे बड़े अच्छे संबंध थे।

मैं उनके पास गया और कहा कि देखिए इन दोनों की लड़ाई में हमारी सरकार गिर जाएगी। आप जरा संभालिए क्योंकि आपके दोनों से अच्छे संबंध हैं। दिग्विजय सिंह ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने घर पर डिनर का आयोजन किया था। कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मैं भी शामिल हुआ था। इस मीटिंग में सभी समस्याओं को लेकर लिस्ट तैयार हुई थी। जिसमें मैंने भी साइन किए थे लेकिन लिस्ट का पालन नहीं किया गया।


Namaskar Madhya Pradesh

Related Articles

Check Also
Close